शादी के बाद नेहा कक्कड़ की पति संग पहली तस्वीर हुई वायरल
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को बड़े धूम-धाम से अपने बॉयफ्रेंड रोनहप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए। वहीं इनकी शादी खूब चर्चा में रही। दोनों की शादी की सारी रस्में दिल्ली से हुईं जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
शादी के बाद इस अंदाज में दिखीं नेहा कक्कड़-
इसी बीच शादी के बाद नेहा की पहली तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस तस्वीर में नेहा नई नवेली दुल्हन के लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। ग्रीन कलर के सूट के साथ नेहा ने अपने हाथों में लाल जुड़ा पहन रखा है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं इस वायरल फोटो में उनके साथ उनकी पति रोहनप्रीत भी मौजूद हैं जो कैज्युल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं होटो के स्टाफ नेहा को गुलदस्ता देते हुए उन्हें शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा और रोहनप्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट थी। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज रिलेटिव और कुछ फ्रेंड्स ही शामिल हुए। लेकिन इतने कम लोगों में भी खूब धूम धड़ाका हुआ। बता दें कि नेहा उम्र में रोहनप्रित से 7 साल बड़ी हैं।







.jpeg)












