IND vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड की पहली पारी शुरू, लैंथम और कॉनवे क्रीज पर, भारत ने बनाए इतने रन
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड की पहली पारी शुरू हो गई है। डेवोन कॉनवे और टॉम लैंथम ओपनिंग करने आए हैं। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12/0, डेवोन कॉनवे 4 और टॉम लैंथम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आपको बता दे भारत पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट हो गई है। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। भारत की तरफ से अंजिक्य रहाणे ने 49 और विराट कोहली ने 44 रन बनाए।







.jpeg)












