भगवान महावीर को अर्पित किया निर्वाण लड्डू,जाने कहा की ये खबर
गौतम रास का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने किया पुण्यार्जन
आगामी विविध अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित
जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड रायपुर में मंगलवार, 29 अक्टूबर को अध्यात्म योगी महेन्द्र सागर, युवा मनीषी मनीष सागर के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर प्रात:काल 4.45 बजे सदर बाजार स्थित श्री ऋषभदेव जैन मंदिर में द्वारोद्घाटन के पश्चात् भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। तदुपरांत सभी श्रद्धालुजन चैत्य परिपाटी के रूप में जैन दादाबाड़ी पहुंचे, जहां प्रात: 6 बजे से गुरू व मुनि भगवंत के श्रीमुख से गौतम रास का वांचन किया गया। बड़ी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने जिसका श्रवण कर पुण्यार्जन किया।
आज प्रवचन शीतलनाथ जिनालय देवेंद्रनगर में
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धरमराज बेगानी व प्रचार संयोजक तरुण कोचर ने बताया, आगामी अनुष्ठानों के अंतर्गत कल बुधवार, 30 अक्टूबर को शीतलनाथ जिनालय, देवेंद्रनगर में एवं गुरुवार, 31 अक्टूबर को शंकरनगर स्थित पाश्र्वनाथ जिनालय में सुबह 8 बजे से विशेष प्रवचन होगा। शुक्रवार, 1 नवंबर को जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में ज्ञानपंचमी पर सुबह 8.45 बजे से प्रवचन एवं ज्ञानपंचमी की क्रिया विधि कराई जाएगी। 2 से 9 नवम्बर तक बारह व्रतों पर आधारित विशेष प्रवचन एवं 10 नवम्बर को सुबह 8.45 बजे से सामूहिक जीवन राशि क्षमापणा सह श्रावक व्रत धारण विधि, रविवार, 3 नवम्बर को प्रवचन सभा के पश्चात् जीव दया रथ का उद्घाटन एवं शाम 7.30 बजे से खैरागढ़ के कलाकार मास्टर सौरभ दोसी व साथियों द्वारा संगीतमय भक्तिपूर्ण कार्यक्रम 'एक शाम जीव दया के नाम की प्रस्तुति, 11 नवम्बर को सुबह 8.45 बजे से 'चातुर्मास समापन : क्या खोया-क्या पाया पर विशेष प्रवचन सभा, 12 नवम्बर को कार्तिक पूनम का वरघोड़ा सदर जैन मंदिर से प्रात: 7 बजे एवं दादाबाड़ी में शत्रुंजय महातीर्थ की भावयात्रा प्रात: 10 बजे से होगी।







.jpeg)












