BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

 अब ऑनलाइन हुई शराब, घर बैठे मंगा सकते है कोई भी ब्रांड, जानिए इससे जुडी पूरी खबर
Share

चंडीगढ़।  इस वक्त पंजाब से एक खबर सामने आ रही है जहां पंजाब सरकार शराब वि​क्रय के लिए नए प्रयोग करने में लगी हुई है। सरकार ने शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी करवाने की तैयारी कर रही है। बता दें ऑनलाइन शराब बेचने और होम डिलिवरी करने के मामले में पंजाब देश का पहला राज्य होगा। ज्ञात हो कि इससे पहले महाराष्ट्र में भी सरकार ने साल 2018 में ऐसी स्कीम चलाई गई थी, लेकिन फेल साबित हुई। 

नई एक्साइस पॉलिसी की घोषणा-
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी के लिए सरकार ने नई एक्साइस पॉलिसी की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने इस योजना को पायलेट पोजेक्ट के तौर पर मोहाली में लागू करने का फैसला लिया है। नई आबाकारी नीति को लेकर सरकार ने कहा है कि इस संबंध में सभी शराब विक्रेताओं से चर्चा करने के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई आपत्ति हुई तो इसे वापस ले लिया जाएगा। 

यह भी पढ़े-
शराब कारोबारियों ने ऑनलाइन शराब बिक्री का समर्थन किया है, लेकिन होम डिलीवरी का विरोध किया है। वहीं, कानूनी जानकारों का कहना है कि शराब की होम डिलीवरी को लेकर कई कानूनी अड़चनें आ रही है। इस लिहाज से सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना पड़ सकता है। 

Share

Leave a Reply