नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: अब इस अभिनेता और निर्देशक ने कहा दुनिया को अलविदा, कई हिट फिल्मों, नाटकों और सीरियलों में आ चुके है नजर

बड़ी खबर: अब इस अभिनेता और निर्देशक ने कहा दुनिया को अलविदा, कई हिट फिल्मों, नाटकों और सीरियलों में आ चुके है नजर
Share

मुम्बई। अभिनेता शरमन जोशी के पिता और गुजराती थिएटर की दुनिया में अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान रखनेवाले अरविंद जोशी का आज सुबह तकरीबन 3.00 बजे मुम्बई के जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अभिनेता और अरविंद जोशी के समधी प्रेम चोपड़ा ने उनकी मौत की पुष्टि की। अरविंद जोशी ने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, मगर उनकी पहचान गुजराती नाटकों में अभिनय करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो अरविंद जोशी ने `इत्तेफाक`, ``शोले` अपमान की आग, `खरीदार`, `ठीकाना` `नाम` जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं। उन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था।

अरविंद जोशी के समधी और जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा ने कहा, `अरविंद एक बहुत ही नेकदिल इंसान थे। वे पिछले 2 हफ्तों से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं की वजह उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी और इसीलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।`

Share

Leave a Reply