नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एम्स में नर्सों ने खत्म की हड़ताल, जानिए आखिर किस मांग को लेकर चल रहा था हड़ताल

एम्स में नर्सों ने खत्म की हड़ताल, जानिए आखिर किस मांग को लेकर चल रहा था हड़ताल
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स में नर्सिंग यूनियन ने अस्पताल प्रशासन के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद मंगलवार रात अपनी हड़ताल खत्म कर दी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की करीब 5,000 नर्स छठे केन्द्रीय वित्त आयोग से संबंधित मांगों समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे।
एम्स के निदेश डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, नर्सों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया है। इस मामले से संबंधित घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने एक बैठक की। बैठक के दौरान यूनियन को आश्वासन दिया गया कि उनके सभी `स्थानीय मुद्दों` को तत्काल हल किया जाएगा जबकि मंत्रालय से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द अलग से निपटाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि बैठक के बाद यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
 

Share

Leave a Reply