अधिकारी कर्मचारियों नए साल में मिल सकती है प्रमोशन की सौगात, जाने पूरी खबर..
भोपाल। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी नए साल में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अनुमति मिलने के बाद मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश जारी किया जा सकता है।
1 हजार करोड़ का कर्ज़-
मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक यदि अनुमति मिली तो प्रदेश के 50 हजार अधिकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसी के साथ ही कमलनाथ सरकार एक बार फिर 1 हजार करोड़ का कर्ज़ लेने जा रही है। इसको लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दो लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज पिछली सरकार ने लिया जिसकी अब तक भरपाई नहीं हो पाई है। बाढ़ और अतिवृष्टि का पैसा भी केंद्र सरकार ने अब तक नहीं दिया है। वहीं पीसी ने सरकार के एक हजार करोड़ को सामान्य बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का दो लाख करोड़ और कहां कमलनाथ सरकार का 1 हजार करोड़ रुपए। दोनों ही सरकारों में जमीन आसमान का अंतर हैं।







.jpeg)












