BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त किया जाएगा

 ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त किया जाएगा
Share

इम्फाल। टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को उनके राज्य मणिपुर में पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने क़्यामगेई में डीआरडीओ द्वारा कोविड अस्पताल के निर्माण और पोरोम्पट में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट की चल रही स्थापना का निरीक्षण करने के दौरान यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार मीराबाई को एक करोड़ रुपये देगी जैसा पहले एलान किया गया था। उन्होंने साथ ही कहा कि ओलम्पियन जूडोका सुशीला देवी को कॉन्स्टेबल से प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य से ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साथ ही घोषणा की कि राज्य सरकार ने राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का निर्णय भी ले लिया है।
 

Share

Leave a Reply