BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चेन स्नौचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा...

चेन स्नौचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा...
Share

महासमुंद। शहर में हुए चेन स्नैचिंग के एक आरोपी को पुलिस ने खरियार रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ओडिशा खरियाररोड में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। वहीं दूसरी आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी अपचारी बालक है। कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। तभी पता चला कि आरोपी खरियाररोड स्थित ईरानी डेरा का रहने वाला है। सूचना पर टीम ने शुक्रवार को खरियार रोड पहुंची। उसी दौरान पता चला कि वह ट्रेन से भागने के लिए स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर धोबीपारा खरियारोड ओडिशा निवासी सलमान अली पिता अहमद हुसैन (20) को गिरफ्तार किया गया। वहीं अपने साथी को गिरफ्तार होता देख दूसरा आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चैन व घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त की है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद शर्मा, हर्ष कुमार धुरंधर शामिल थे। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास युवक ने लगाई फांसी

ऐसे दिए घटना को अंजाम -
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की दोपहर 1 बजे अपने साथी के साथ लूट व चोरी करने के लिए बिना नंबर की बाइक से महासमुंद आया था। दो बजे वह गुरुद्धारा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे थे, तभी एक एक बुजुर्ग महिला के गले में सोने की चैन देखा। स्वाध्याय भवन के पास बरगद पेड़ के पास जैसे ही वृद्धा पहुंची गले से चैन खींचकर रायपुर रोड की ओर भागे। थोड़ी देर बाद खरियार रोड जाने के लिए महासमुंद आए। तीन बजे बीटीआई रोड की ओर गए जहां फिर से एक बुजुर्ग महिला के गले से चैन खींचकर खरियारोड की ओर फरार हो गए।  

Share

Leave a Reply