नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों की फायरिंग से एक जवान शहीद, तीन घायल

सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों की फायरिंग से एक जवान शहीद, तीन घायल
Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर के बारामूला में बुधवार की सुबह सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हमले में जी/179 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हुए हैं, एक नागरिक भी इस हमले में घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीदिलबाग सिंह ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी की जा रही है। बीते 26 जून को भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला किया था। आपको बता दें कि कश्मीर से अनुच्छद 370 हटने के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई और तेज कर दी गई है।

26 जून को अनंतनाग में सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया, जबकि एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। सीआरपीएफ की टीम अनंतनाग के बिजबेहरा पर हाईवे सिक्योरिटी में तैनात थी। घाटी में पिछले कुछ समय से लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। रोजाना किसी न किसी जिले में सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। 

अनंतनाग के वाघामा इलाके में सुरक्षा बलों के ऑपरेशान में कल दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान शामिल थे। जम्मू-कश्मीर के डीने बताया कि वाघमा बिजबेहारा में एक मुठभेड़ में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान और एक 5 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Share

Leave a Reply