BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

असंवैधानिक नागरिकता विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट में होगी लड़ाई, पी चिदंबरम

असंवैधानिक नागरिकता विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट में होगी लड़ाई, पी चिदंबरम
Share

नईदिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि इस असंवैधानिक विधेयक पर लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जाएगी. लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 80 वोट|


चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, नागरिकता संशोधन विधेयक असंवैधानिक है. संसद ने उस विधेयक को पारित किया जो असंवैधानिक है और अब लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में होगी. पूर्व गृह मंत्री ने कहा, निर्वाचित सांसद अपनी जिम्मेदारी को वकीलों और न्यायधीशों के ऊपर डाल रहे हैं| गौरतलब है कि लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान की. विधेयक लोकसभा में आसानी से पास हो गया है और अब मोदी सरकार इसे बुधवार को राज्यसभा में पेश करेगी| बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पक्ष में जेडीयू, शिवसेना, बीजेडी और पूर्वोत्तर के कुछ दलों के साथ आने के कारण सरकार को इस बिल को पास कराने में दिक्कत नहीं हुई| असम में इस बिल का विरोध हो रहा है| दरअसल, पूर्वोत्तर राज्यों के स्वदेशी लोगों का एक बड़ा वर्ग इस बात से डरा हुआ है कि नागरिकता बिल के कानून बन जाने से जिन शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी उनसे इन लोगों की पहचान, भाषा और संस्कृति खतरे में पड़ जाएगी|

Share

Leave a Reply