BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पाक ने जवानों की रेकी करने भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया

पाक ने जवानों की रेकी करने भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया
Share

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा।


उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने 9 गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया। ड्रोन को गिराए जाने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पाकिस्तान अपनी घिनौनी साजिशें चलने से बाज नहीं आ रहा है। उसने ये ड्रोन भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजा था। ऐसा माना जा रहा है कि ये ड्रोन पाकिस्तान ने बीएसएफ की तैनाती पर नजर रखने के लिए भेजा, ताकि आतंकियों की घुसपैठ हो सके।

बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

Share

Leave a Reply