प्रदेश में दो नए जिला कार्यकारिणी के गठन को पीसीसी की हरी झंडी, जाने पूरी खबर.
रायपुर। कांग्रेस संगठन ने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में दो नए जिला संगठन के लिए मंजूरी दे दी है। इनमें भिलाई नगर और पेण्ड्रा-गौरेला मरवाही को शामिल किया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अब कांग्रेस में दो नए जिला संगठन के लिए हरी झंडी दे दी है। इनमें भिलाई नगर और पेण्ड्रा-गौरेला मरवाही में नए जिला अध्यक्ष के साथ ही नई कार्यकारिणी के लिए हामी भर दी है। विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे अच्छे जनसमर्थन और बेहतर चुनाव परिणाम से उत्साहित पीसीसी ने प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में कांग्रेस संगठन ने दो नए जिला कार्यकारिणी के लिए अपनी मंजूरी दी है। ज्ञात हो कि अभी तक कांग्रेस संगठन पूरे प्रदेश में 34 जिला संगठन बनाकर कार्य करती आ रही है, इनमें 2 नए जिलों का गठन कर पार्टी अपनी ताकत और बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर तथा पेण्ड्रा-गौरेला तथा मरवाही इलाकों के समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे आने तथा संगठन में और बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा, इससे कार्यकर्ताओं में और ज्यादा उत्साह बनेगा।







.jpeg)












