BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयर इंडिया ऑफिस का चपरासी निकला कोरोना पॉजिटिव, पूरा ऑफिस किया गया सील

एयर इंडिया ऑफिस का चपरासी निकला कोरोना पॉजिटिव, पूरा ऑफिस किया गया सील
Share

नईदिल्ली। लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एयर इंडिया ऑफिस का एक चपरासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद पूरे ऑफिल को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शख्स एयर इंडिया आफिस में कमर्शियल डिपार्टमेंट के जीएम के आफिस में काम करता था।

फिलहाल उसको कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन सभी का रिकॉर्ड निकाला जा रहा है जिनसे वो मिला है। इसी के साथ उसके परिवार को भी चरंटाइन कर लिया गया है। फिलहाल पूरे ऑफिस को सील कर दिया गया है। आफिस को पूरी तरह सेनेटाइज किया जाएगा उसके बाद खोला जाएगा। 

बता दें कि देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Share

Leave a Reply