BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल 56 पैसे, डीजल 63 पैसे प्रति लीटर महंगा

 पेट्रोल 56 पैसे, डीजल 63 पैसे प्रति लीटर महंगा
Share

नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 56 पैसे और डीजल की 63 पैसे प्रति लीटर बढ़ गयी। ईंधन की कीमतों में लगातार 13वें दिन की वृद्धि के बाद अब तक पेट्रोल 7.11 रुपये और डीजल 7.67 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 77.81 रुपये से बढ़कर 78.37 रुपये प्रति लीटर हो गयी। वहीं डीजल 76.43 रुपये से बढ़कर 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गया। ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी पूरे देश में की गयी है। राज्यों के अलग-अलग स्थानीय कर और वैट की वजह से इनमें अंतर हो सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह लगातार 13वें दिन वृद्धि की गयी। सात जून से अब तक पेट्रोल 7.11 रुपये और डीजल 7.67 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। सात जून से पहले कोविड-19 लॉकडाउन के चलते ईंधन की कीमतों में लगातार 83 दिन तक वृद्धि नहीं हुई थी।

Share

Leave a Reply