नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती
Share

नईदिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर कटौती की। इससे पहले रविवार को दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 14 पैसे घटकर 81.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 13-13 पैसे सस्ता हुआ। कोलकाता में इसकी कीमत 83.23 रुपये, मुंबई में 88.38 रुपये और चेन्नई में 84.72 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 15-15 पैसे कम होकर क्रमश: 72.78 रुपये और 76.28 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 79.29 रुपये और चेन्नई में 14 पैसे सस्ता होकर 78.12 रुपये प्रति लीटर बिका।

Share

Leave a Reply