BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ा, देंखे प्रमुख शहरों में प्रति लीटर दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ा, देंखे प्रमुख शहरों में प्रति लीटर दाम
Share

रायपुर । तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ा दिए। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 26 पैसे की बढ़त के बाद 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले दो दिनों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
वहीं देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई। गत 4 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रुपये तथा डीजल 5.22 रुपये महंगा हो चुका है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रुपये 101.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।
डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रुपये और दिल्ली में 85.95 रुपये प्रति लीटर हो गई।
कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपये और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.80 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.47 रुपये और एक लीटर डीजल 90.66 रुपये का मिला।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 


Share

Leave a Reply