गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने महिला व पुरुष को 63 किलो गांजा के साथ पकड़ा
कार में चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी
महिला के आड़ में कई बार कर चुके गांजा की तस्करी, बताती थी अपने आप को एनजीओ की सदस्य
महासमुंद। ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली की ओर जा रहे महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3 लाख रूपये है। आरोपियों के खिलाफ बागाबहरा पुलिस ने नारकोटिक्ट एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी कर चुके हैं। खास बात तो यह है कि गिरफ्तार हुई महिला अपने आप को एनजीओ की सदस्य बता रही थी और कार की तलाशी लेने से मना कर रही थी, लेकिन पुलिस ने कार की तलाशी ली और डिक्की के पीछे बने चेंबर से गांजा बरामद किया।थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की काम क्रमांक एमपी 04 सीके 6373 में महिला व पुरुष सवार है। जो गांजा लेकर खरियार रोड ओडिशा के रास्ते से बागबाहरा की ओर आ रही है। जिसके बाद टीम ने थाना के सामने घेराबंदी कर सामने से आ रही सफेद कार का रोककर पूछताछ की। कार के सामने बैठी महिला अपने आप को एनजीओ की सदस्य बता रही थी और तलाशी लेने से मना कर रही थी, लेकिन पुलिस को पूर्व में ही सूचना मिली चुकी थी। इसलिए कार के पीछे डिक्की की तलाशी। डिक्की में बने चेंबर को खोलकर देखा तो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार में महिला और पुरुष दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी में शिवम टाकिज के पास वार्ड नं 03 दतिया थाना व जिला दतिया निवासी आकाश आदिवासी पिता कैलाश आदिवासी (26) एवं उत्तमनगर दिल्ली वार्ड नं 03 संतोषी शितला मंदिर के पास दिल्ली निवासी रश्मि जायसवाल पति विजय कुमार सिंह(40) शामिल है। पुलिस ने चेंबर से करीब 19 पैकेज में करीब 60 किलो गांजा जब्त किया।
महिला के आड़ कई बार कर चुके हैं तस्करी पुलिस ने जब चालक आकाश आदिवासी से पूछताछ की तो बताया कि वह गांजा को दतिया, झांसी व दिल्ली में सप्लाई करते हैं। इससे पूर्व में कई बार ओडिशा से गांजा ले गए है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि ये आरोपी महिला की आड़ में गांजा की तस्करी करते थे। वहीं कोई रास्त में पूछताछ व तलाशी ले तो, वह महिला एनजीओ की सदस्य होने का दबाव बनाकर वहां से निकल जाती थी। इससे पहले भी वह कई बार तस्करी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी युवक के खिलाफ दतिया थाना में गांजा तस्करी के दो अपराध ही दर्ज है।







.jpeg)












