BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अपराधी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस, छिपे चोर को देखते ही छूट गई पुलिसवालों की हंसी

 अपराधी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस, छिपे चोर को देखते ही छूट गई पुलिसवालों की हंसी
Share

कहा जाता है कि शातिर दिमाग वाले ही चोरी करते हैं. उन्हें पता होता है कि किस तरह से अपराध कर बचा जा सकता है. या खुद को पुलिस से कैसे बचाना है. लेकिन इन दिनों इंग्लैंड (England) के डर्बीशायर (Derbyshire) में रहने वाले एक चोर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस चोर को पकड़ने के लिए जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो इसने खुद को जिस तरह से छिपाया, उसे देखकर पुलिसवालों को भी हंसी आ गई.

पुलिस ने इसकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की, जहां से ये वायरल हो गया. दरअसल, शख्स को पकड़ने के लिए जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो शख्स ने खुद को अलमारी में बंद कर लिया. उसने अपना सिर कंबल से ढंक लिया और उसके पैर वैसे ही दिखाई दे रहे थे. ऐसे में पुलिस ने जब उसे देखा तो हंस पड़े. उन्होंने आपस में बात करते हुए एक-दूसरे से कहा कि उन्हें चोर को अलमारी में नहीं ढूंढना चाहिए. इसके बाद चोर भी समझ गया कि वो पकड़ा जा चुका है.

पुलिस ने खींच ली तस्वीर
36 साल के इस चोर को हाल ही में उसके घर से पकड़ा गया. ये चोर अपने कमरे की अलमारी में छिपा था. उसके पैर नीचे से दिखाई दे रहा था. लेकिन उसका चेहरा कंबल से ढंका हुआ था. शख्स को चोरी के आरोप में अरेस्ट करने के लिए पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने जब उसे इस हाल में छिपे देखा, तो उसकी फोटो खींची और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
छिपे चोर की तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो गई. लोगों ने इस तस्वीर का जमकर मजाक उड़ाया. लोगों के लिए चोर के छिपने का तरीका बेहद फनी था. लोगों ने टीवी चैनल के कई शो में हुए ऐसे वाकये से इस घटना को कम्पेयर कर दिया. वहीं पुलिस ने कहा कि अगर चोर पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे हैं तो वो थक जाएंगे. लेकिन इस चोर ने तो जेल में सोने के लिए अपने कंबल का भी इंतजाम कर रखा है. लोग इस मजेदार तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं.

Share

Leave a Reply