BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपियों ने खेत में कर दिया पांचों के शव को दफ़न

 एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपियों ने खेत में कर दिया पांचों के शव को दफ़न
Share

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में लगभग डेढ़ माह से लापता एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए इस हत्याकांड के बाद आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से पांचों के शव एक खेत में गहरे गड्ढे कर दफन कर दिए थे। पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपियों से पूछताछ के बाद कल नेमावर के पास खेत से यह शव निकलवाए।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेमावर निवासी मुख्य आरोपी सुरेंद्र और उसके परिजन भुरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नेमावर निवासी 20 वर्षीय एक युवती रूपाली, उसकी दो छोटी बहनें, मां और एक छोटा भाई मई माह के तीसरे सप्ताह से लापता थे। पुलिस तब से ही उन्हें खोजने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक सूचना के आधार पर सुरेंद्र और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और उन्होंने घटना का ब्यौरा पुलिस के सामने खोल दिया। बताया गया है कि रूपाली का कथित तौर पर सुरेंद्र से प्रेम प्रसंग था। सुरेंद्र का किसी अन्य स्थान पर विवाह होने की सूचना के बाद से दोनों में अनबन होने लगी थी। इसके बाद आरोपियों ने युवती को सुनसान इलाके में बुलाया था। जहां पर युवती और उसके चार अन्य परिजन भी पहुंचे। विवाद होने पर आरोपियों ने पांचों की हत्या कर उनके शव जमीन में दफन कर दिए थे।

Share

Leave a Reply