BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों का बयान लेगी पुलिस: सुशांत ने की थी रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को आखिरी बार कॉल

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों का बयान लेगी पुलिस: सुशांत ने की थी रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को आखिरी बार कॉल
Share

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। खबरों की माने तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। रविवार को उन्होंने अपने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली। आज मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की ओर से सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, महेश शेट्टी जिन्हें आखिरी बार फोन किया था। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इनके अलावा कुछ और दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। सुशांत सिंह राजपूत की प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दिया गया है। तीन डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने के कारण बताया है।

पढिये पूरी खबर-
सुशांत के मैनेजर को एक्टर के मोबाइल का पासवर्ड पता था, लिहाजा पुलिस की मौजूदगी में फोन को अनलॉक कराया गया। सुशांत ने अपने मोबाइल से आखिरी कॉल रात 3 बजे किया था। इसका मतलब सुशांत मौत की आखिर रात सोये ही नहीं थे। उन्होंने रात करीब 3 बजे अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन लगाया। इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी। महेश शेट्टी उनके साथ टीवी सीरियल में काम कर चुके थे, लिहाजा निजी बातें भी सुशांत उसके साथ शेयर किया करते थे। ऐसे में महेश शेट्टी का बयान काफी महत्वपूर्ण हो गया है। लॉकडाउन में सुशांत की गर्लफ्रेंड उसके घर पर रूकी थी

नवंबर में होनी थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी-
सुशांत सिंह राजपूत की शादी नवंबर में उसकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ होनी थी। घरवाले भी शादी के लिए राजी हो गये थे। पुलिस को जांच में जानकारी मिली थी कि सुशांत की मंगेतर के साथ उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों में कुछ दिन पहले खूब झगड़ा भी हुआ था। लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर रिया चक्रवर्ती उसके साथ ही बांद्रा स्थित घर में रूकी थी। हालांकि विवाद के बाद वो अपने सहेली के घर शिफ्ट हो गयी। झगड़ा के बाद से ही मंगेतर से उसकी बातें नहीं हो रही थी। कॉल रिकार्ड के मुताबिक सुशांत ने कई दफा उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद ही सुशांत अपने कॉमन फ्रेंड महेश से बात करनी चाही, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।

Share

Leave a Reply