BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घटिया निर्माण से मेकॉज के मरीजों की जान सांसत में , जाने कैसे

 घटिया निर्माण से मेकॉज के मरीजों की जान सांसत में , जाने कैसे
Share

 बस्तर जगदलपुर मेंं बड़ी ही उम्मीदों के साथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई और इसके अच्छे संचालन और व्यापक मात्रा में लोगों को उपचार सुलभ कराने पास ही के गांव डिमरापाल में मेडिकल कालेज की नई बिल्डिंग का शुभारंभा दो वर्ष पूर्व ही हुआ। लेकिन घटिया निर्माण तथा निर्माण में की गई हेरा-फेरी से इस नई बिल्डिंग में हमेशा दुर्घटनायें घटित हो रही हैं।पिछले दिनों वार्ड में शौचालय और बाथरूम की दुर्दशा सहित लिफ्ट खराब होने की जानकारी मीडिया द्वारा लोगों को बताई गई और वार्डों में फाल्स सीलिंग गिरने की कई घटनायें हुई अब यहां पर फिर से तीसरे मंजिल का फाल्स सीलिंग अचानक ढह गया। इस घटना से सौभाग्य से  कोई हताहत नहीं हुई।उल्लेखनीय है कि इस घटना के घटित होने के समय वहां पर काफी संख्या में मरीज व परिजन थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मेकाज के तीसरी मंजिल में लगी हुई फाल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना ने कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का आलम दिखाई दिया । जानकारी के अनुसार गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पिछले कई दिनों से सीलिंग से पानी का सीपेज हो रहा था पर इसका मरम्मत नहीं करवाई गई। परिणामस्वरूप फाल्स सीलिंग गिर गई। चार माह पहले भी मेकाज के मुख्य द्वार के पास फाल्स सीलिंग गिरी थी। उस समय भी वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी प्रकार महारानी अस्पताल के चाइल्ड आईसीसीयू में भी फाल्स सीलिंग गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

 इस संबंध में यह भी विशेष तथ्य है कि अल्प समय में ही निर्माण के बाद विभाग की लापरवाही व घटिया निर्माण की पोल खुलती जा रही है और इस मेडिकल कॉलेज भवन की इसी लिए जांच भी नहीं करवाई जाती है।

 

 

 


Share

Leave a Reply