BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये देश की जनता उनकी कुनीतियों से त्रस्त है: विकास तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये देश की जनता उनकी कुनीतियों से त्रस्त है: विकास तिवारी
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश मे थोक महंगाई दर मई 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। मोदी सरकार की आतातायी नीतियों के कारण देश में कमरतोड़ मंहगाई के कारण मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता मंहगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार हम दो हमारे दो मस्त है। कोरोना महामारी के कारण देश भर में करोड़ो लोगों का रोजगार छीन गया, उसके बावजूद केन्द्र की भाजपा सरकार देश की जनता का दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होने दे रही है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आज सोमवार 14 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में थोक महंगाई दर 12.94 फीसदी तक चली गई थी। इस तेजी की एक वजह मई 2020 का लो बेस भी है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि खुदरा महंगाई दर मई में बढ़कर 6.3 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकारी डेटा के मुताबिक, खाद्य चीजों की बढ़ी कीमतों की वजह से यह आरबीआई के लिए निर्धारित लक्ष्य के दायरे से बाहर चली गई है। अप्रैल में कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स 4.23 फीसदी रहा था. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, खाने पीने की चीजों में महंगाई की दर मई में 5.01 फीसदी रही, जो उसके पिछले महीने के 1.96 फीसदी से बहुत ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये क्योकि उनकी कुनीतियों के कारण देश की जनता मंहगाई से त्रस्त है। 


Share

Leave a Reply