प्रोफेसर संजय द्विवेदी को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति तक विवि ने कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी को कुलपति नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

बता दें कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद यहां कई फेरबदल हुए हैं। दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद प्रोफेसर संजय द्विवेदी को रजिस्ट्रार बनाया गया था और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि को प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही डॉ अविनाश बाजपायी जी नए रजिस्ट्रार बने |ये मीडिया मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख थे |








.jpeg)












