राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: करोड़ो रुपयों के गांजे के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ो का गांजा बरामद किया गया है। गांजा की मात्रा इतनी ज्यादा है कि गांजे को तौलने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये।
पढ़िए पूरी खबर-
कोरोना और लॉकडाउन में ढील मिलते ही तस्कर चौकन्ने हो गए है। पुलिस को आय दिन गांजा तस्कर की खबर मिल रही है। इसी कड़ी में खबर है की पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला माना के पास का है, सभी ओडिशा के रहने वाले हैं, जो मलकानगिरी से गांजा लेकर सिमगा जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा लेकर रायपुर की तरफ आ रही एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें से करीब हजार किलो गांजा भरा हुआ था। मोड़ के पास ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली गई तब इसका खुलासा हो पाया।







.jpeg)












