BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी स्पेशल सेल ने 2 लाख के इनामी दबंग सहित दो शार्प-शूटर को धर-दबोचा....

राजधानी स्पेशल सेल ने 2 लाख के इनामी दबंग सहित दो शार्प-शूटर को धर-दबोचा....
Share

नईदिल्ली। अपनी गिरफ्तारी पर दो साल से दो लाख रुपये के इनाम का बोझ ढोते हुए इधर-उधर भाग रहे दबंग यानि कुख्यात शार्प-शूटर अमित को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने धर दबोचा। अमित उर्फ दबंग के साथ उसका एक गुर्गा भी गिरफ्तार किया गया है। अमित दो साल से मकोका के एक मामले में फरार था।


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया, दबंग के साथ गिरफ्तार और हत्या के मामले में वांछित दूसरे बदमाश का नाम रवि उर्फ मुनिया है। रवि मुनिया कुख्यात सुनील राठी और नीरज बबानिया गैंग का शार्प शूटर-कांट्रेक्ट किलर है। पैसे के लिए किसी का भी मर्डर करने में माहिर मुनिया भी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी पर एक लाख की इनामी राशि का बोझ ढो रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन खूनी बदमाशों को दबोचने की कोशिशें लंबे समय से चल रही थीं। चूंकि दोनों बेहद चालाक हैं, इसलिए पुलिस से बच निकलते थे। इन्हें दबोचने के लिए स्पेशल सेल विशेष टीम गठित की गयी थी। इन बदमाशों के पीछे पड़ी टीम को पता चल चुका था कि, अमित उर्फ दबंग उर्फ सोनू टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सबसे विश्वासपात्र निशानेबाज है। ये दोनो हत्या, हत्या की कोशिश और लूटपाट के 6 से ज्यादा मामलों में फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद 33 साल के खतरनाक शूटर मुनिया ने पुलिस को बताया कि वो, हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित गांव बरोना का रहने वाला है। मुनिया के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पता चला है कि दबंग ने ही सन् 2014 में कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। अंधाधुंध गोली चलाये जाने की उस घटना को अंजाम दिल्ली में रोहिणी कोर्ट के करीब दिया गया था। उस हमले में बदमाश गोली घायल होने के बाद भी दबंग के हाथों मरने से बच गया था।

Share

Leave a Reply