नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रजनीकांत करेंगे राजनीति में एंट्री, इस दिन करेंगे पार्टी का ऐलान

 रजनीकांत करेंगे राजनीति में एंट्री, इस दिन करेंगे पार्टी का ऐलान
Share

तमिलनाडु। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत (69) ने राजनीतिक पार्टी बनाने और 2021 के विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रजनीकांत ने कहा कि पार्टी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी। रजनीकांत ने ये ऐलान रजनी मक्कल मंद्रम के वरिष्ठों से मिलने के बाद की है।

 
रजनीकातं ने तमिल में अपने पार्टी बनाने को लेकर ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा- ’31 दिसंबर को पार्टी के बारे में ऐलान किया जाएगा और दिसंबर में पार्टी लॉन्च की जाएगी।
 
 
रजनीकांत पिछले कई महीनों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने सियासी पारी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं। बता दें कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछले महीने रजनीकांत ने कहा था कि 2016 में अमेरिका में उनका गुर्दे का ट्रांसप्लांट हो चुका है और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर डॉक्टर राजनीति में उनकी एंट्री के खिलाफ हैं।

Share

Leave a Reply