रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन में जबरन ही पहुंची थी: कुब्रा सैत
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी इटली में की थी। हालांकि इंडिया वापस आकर उन्होंने कई रिसेप्शन दिए थे। उन्होंने फैमिली, फ्रेंड्स, जर्नलिस्ट्स और बॉलिवुड फ्रेंड्स को अलग-अलग पार्टी दी थी। ऐक्ट्रेस कुब्रा सैत ने बताया है कि कैसे वह इस सेलिब्रेशन का जबरदस्ती हिस्सा बनी थीं।
कुब्रा ने बताया, मैं रणवीर से कई साल पहले एक शो होस्ट करते वक्त 5000 लोगों की भीड़ में मिली थी। आप नहीं सोच सकते कि शो होस्ट करते वक्त आपको कोई सुपरस्टार याद रखेगा, लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा।
पढ़ें : बड़ी खबर: दो मुस्लिम युवकों ने मंदिर में अदा की नमाज, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप
उन्होंने बताया कि 2018 में उनकी वेब सीरीज रिलीज हुई थी। उस वक्त रणवीर ने उनको मेसेज किया, क्या बॉस, आप तो बहुत दमदार हो। कुब्रा बताती हैं कि इसके जवाब में उन्होंने रणवीर से खुद को जबरदस्ती इन्वाइट करवा लिया और लिखा, अपनी शादी में बुलाना मत भूलिएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह से मैं जबरन ही उनके रिसेप्शन में पहुंची थी। कुब्रा 2019 में रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय में भी नजर आई थीं।







.jpeg)












