BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार: सीतारमण

 देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार: सीतारमण
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया है कि अब देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में इस बार जीएसटी का कलेक्शन दस फीसदी बढ़ा है। साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि देश में अब निवेश में भी बढोत्तरी हो रही है। 
 

उन्होंने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को लॉन्च किया। निर्मला ने कहा कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी दिख रही है। सीतारमण ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करने के दौरान कहा अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार है, कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। अक्टूबर में जीएसटी संग्रह वर्ष दर वर्ष आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा,  बैंक ऋण में 5.1 प्रतिशत का सुधार हुआ और ऊर्जा खपत में वृद्धि के रुझान मिले हैं। महामारी के समय में भी जीएसटी कलेक्शन और विदेशी निवेश बढ़ा है। 
 

वित्त मंत्री ने बताया, 'आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार ने निश्चय किया था कि देश में धन और अन्न की कोई कमी न रहे। इसी संबंध में वित्त मंत्री सीतारण ने घोषणा की थी कि 'एक देश एक बाजार की तर्ज पर 'एक देश एक राशन कार्ड की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकार ने पहले ही राज्यो से 'एक देश एक राशन कार्ड को लागू करने को कहा था। अब 18 राज्यों में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply