प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं रावत मित्र प्रतियोगिता 2019 के विजेता बने ग्राम खजरी घुमका का राउत नृत्य दल
यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज के द्वारा महादेव घाट, रायपुरा, रायपुर में आयोजित एक दिवसीय "प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं यादव नृत्य (रावत नाच) प्रतियोगिता 2019" का आयोजन रविवार 3 नवम्बर को सम्पन्न हुआ। यादव समाज एवं छतीसगढ की लोकप्रिय लोकनृत्य राउत नाच्च की इस प्रतियोगिता में पुरे प्रदेश भर की 15 टीम ने अपना रंगारंग कला राउत नृत्य, अखाड़ेबाजी, शौर्य प्रदर्शन, लाठी चलन एवं श्री कृष्ण जी की सचित्र चल झांकी का प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम का आनन्द लेने रायपुर एवं पुरे प्रदेशभर के 3000 से अधिक दर्शक गण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री शर्क बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर पश्चिम विधायक श्रो विकास उपाध्याय जी, कार्यक्रम के अध्यक्षता खल्लारी के विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव जी, सभापति श्री राजू यादव जी प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा छ्ग, 16 पार के अध्यक्ष गण मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में रंगारंग प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान 11000 रूपये नगद एवं चेलेंज शील्ड 50 लोगो की टीम के साथ "जय राधाकृष्ण राउत नृत्य पार्टी खजरी घुमका" विजेता बने, द्वितीय स्थान 70001 रूपये नगद एवं चेलेंज शील्ड पर 40 लोगो का दल "श्री कृष्णा राउत नृत्य पार्टी ग्राम लटुआ बलौदाबाजार, तृतीय स्थान 5001 रुपये नगद एवं चेलेंज शील्ड 40 लोगो का दल "जय श्री कृष्णा राउत नृत्य पार्टी रामसागरपारा भाटापारा" ने अपना स्थान उपविजेता के रूप में सुनिश्चित किया। इसके साथ ही श्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार "जय दुर्गा राउत नाच पार्टी छोटे टेमरी राजनंदगाओं" श्रेष्ठ वादन का पुरस्कार "श्री गोविन्द यदु गोल खम्हरिया बेमेतरा" श्रेष्ठ दोहा पुरस्कार "श्री श्याम सुंदर राउत नाच पार्टी कुवागांव बालोद" श्रेष्ठ अखाडा का पुरस्कार "श्री असवन यादव गांधीग्राम अखाडा दल, मंदिर हसौद" आदि दल पुरीस्कृत हुए एवं प्रत्येक अन्य प्रतिभागी को 1000 रुपये नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री द्वारकाधीश यादव जी खल्लारी विधायक ने छत्तीसगढ़ एवं यादव समाज की विलोपित होती प्रथा एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने पर आयोजित समिति को बधाइयां प्रदान की एवं संस्कृति विभाग से रावत नृत्य को संरक्षण व संवर्धन प्रदान करने हेतु विभाग से भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज की अध्यक्ष संतोष यादव, महासचिव नरेश यादव, कोषाध्यक्ष मोहित राम यादव, संरक्षक श्री आत्माराम यादव, पवन यादव, हरिराम यदु रामजीवन यदु,डॉ रेवाराम यदु, प्रवक्ता यशवंत यादव, संतोष यदु, उप कोषाध्यक्ष लव यदु, संचालक मनीष यदु, संयुक्त सचिव करण यदु,उपाध्यक्ष बालेन्द्र यदु, पुरुषोत्तम यदु, कार्यालय सचिव नवीन यदु, सह सचिव युगल यदु, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हीराराम यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदु, कोषाध्यक्ष मनेंद्र यदु,सत्येंद्र यदु, अशवन यादव, रूपेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु, केसरी यादव, उपासना यदु, गीता यादव, महेश्वरी यदु, गंगोत्री यदु, अंजनी यदु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष यदु एवं कुमारी पूजा यादव ने किया।







.jpeg)












