BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह के घर जाकर परिजनों से की मुलाकात

रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह के घर जाकर परिजनों से की मुलाकात
Share

पटना। केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। प्रसाद पटना पहुंचने के बाद दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। प्रसाद बॉलीवुड के अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के पटना में राजीवनगर स्थित आवास पर शुक्रवार की शाम पहुंचे तथा उनके पिताजी से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की और सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन में स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत से हुए मुलाकात को याद करते हुए उनके पिताजी को बताया की उन्हें उनके सुपुत्र पर बहुत गर्व था।

उन्होंने अपनी भावनाओं को कलमबंद करते हुए लिखा, प्रिय सुशांत ! तुम क्यों चले गए इतनी सम्भावना, क्षमता और आसमान छूने का इरादा, मैंने तुम्हारे पिता जी और तुम्हारे दीदी को यही कहा की तुम में भविष्य का शाहरूख खान दिखता था। पूरा देश दुखित है तथा मेरी असीम संवेदना है। इस मुलाकात के दौरान प्रसाद के साथ पाटलिपुत्रा सांसद रामपाल यादव एवं दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply