दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलॉन मस्क, वाट्सप कि जगह क्या उपयोग करने की दें रहें हैं सलाह पढ़िए पूरी खबर
वाट्सप उपयोगकर्ताओ के सामने अब निजता को लेकर प्रश्न खड़े होने लगा है , इसका कारण वाट्सप में लोगों को मिल रहे सन्देश से पता लगाया जा सकता है। इसी क्रम में दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk लोगों को सिग्नल यूज करने की सलाह दे रहे हैं। Signal ऐप में ऐसा क्या है जो WhatsApp में नहीं है?पिछले कुछ दिनों प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करके WhatsApp सुर्खियों में है. WhatsApp की शुरुआत जिन दो लोगों ने की थी उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वॉट्सऐप का बिजनेस मॉडल भी विज्ञापन हो जाएगा और प्राइवेसी में इस कदर सेंध लग जाएगी। बहराहल फेसबुक ने WhatsApp का अधिग्रहण कर लिया और फिर WhatsApp के दोनों फाउंडर्स फेसबुक से विवाद की वजह से पैसे लेकर चलते बने। अब WhatsApp पूरी तरह से फेसबुक का है और फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग हैं. मार्क जकरबर्ग का प्राइवेसी को लेकर रवैया जग जाहिर है। कुछ साल पहले मैने WhatsApp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन से बातचीत की थी. उन्होंने हमें कब बताया था कि वॉट्सऐप अपनी पहचान खो चुका है. पहचान खोने का मतलब ये कि WhatsApp को जिस मकसद से बनाया गया था वो अब नहीं बचा. बहरहाल अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. एलॉन मस्क इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला और स्पेस फर्म स्पेस एक्स के फाउंडर हैं. उन्होंने ऐमेजॉन सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और अब वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.







.jpeg)












