नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस राज्य में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, तैनात की गई एनडीआरएफ की टीम

इस राज्य में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, तैनात की गई एनडीआरएफ की टीम
Share

मुंबई। मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इससे पहले चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. मंगलवार रात से ही शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. मौसम विभाग ने अभी और बारिश की आशंका जताई है. इस बीच भारी बारिश के अलर्ट और उसके चलते संभावित आपात स्थिति पैदा होने को देखते हुए मुंबई से सटे ठाणे में एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात की गई है. इस टुकड़ी में 1 अधिकारी और 25 जवान शामिल हैं.


इस बीच आज आज मुंबई में हाई टाइड की आशंका जताई गई है. इस दौरान समंदर में 3.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है. इसके अलावा तेज बारिश भी हो सकती है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के एक वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. गोवा, तटीय और मध्य महाराष्ट्र के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश और बाढ़ की घटनाओं में देश में 12 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद गुजरात और तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में अब तक दिल्ली में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है यह सामान्य बारिश 88.3 मिलीमीटर के 50 प्रतिशत से भी कम है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि मानसून का रुख हिमालय की तलहटी की तरफ होने से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में छिटपुट बारिश ही हुई है.

Share

Leave a Reply