BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिलायंस का मार्केट कैप 11.5 लाख करोड़ रुपये के पार

रिलायंस का मार्केट कैप 11.5 लाख करोड़ रुपये के पार
Share

नईदिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण आज 11.5 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बीएसई पर सोमवार को कंपनी के शेयर का भाव 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ 1833.10 अंक के रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ 1833.50 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 26150.05 करोड़ रुपये बढ़कर 1159318.60 करोड़ रुपये हो गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल ने पिछले महीने 11 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण की उपलब्धि हासिल की थी और इस मुकाम पर पहुंचने वाली देश की पहली कंपनी बनी थी। आरआईएलके शेयर सोमवार को 1801.15 अंक के स्तर पर खुले और दिन के कारोबार के दौरान 1,833.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह कंपनी के शेयरों का पिछले 52 हफ्तों का सबसे शानदार प्रदर्शन है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 1787.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इंटेल कैपिटल के जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में उछाल आया था। 


शुक्रवार को अमेरिका की कंपनी इंटेल कैपिटल द्वारा जियो प्लेटफार्म्स में 1,894.50 करोड़ रुपये में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के सौदे की घोषणा हुई। जियो प्लेटफॉर्म्स में अप्रैल से अब तक विभिन्न वैश्विक कंपनियों को अलग-अलग हिस्सेदारी बेचकर रिलायंस इंडस्ट्रीज कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा चुकी है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे पहले 22 अप्रैल को फेसबुक ने हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इच्टिी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला ने निवेश किया। सिल्वर लेक ने एक बार की खरीदारी के बाद अतिरिक्त निवेश भी किया। बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने जियो प्लेटफार्म्स में हिस्सेदारी खरीदी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसके साथ ही 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू भी जारी किया। इस निवेश से प्राप्त राशि के बाद कंपनी कर्जमुक्त बन गई।

Share

Leave a Reply