BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल पर रिलायंस जियो का बड़ा तोहफा: सभी नंबर पर फ्री हुई कॉलिंग

 नए साल पर रिलायंस जियो का बड़ा तोहफा: सभी नंबर पर फ्री हुई कॉलिंग
Share

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नए साल पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने गुरुवार को सभी नेटवर्क पर वॉइस कॉलिंग फ्री करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के दिशानिर्देश के आधार पर उठाया है। ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ 1 जनवरी 2021 से मिलने लग जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहक अब जियो से एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे। बता दें कि जियो से जियो नेटवर्क पर पहले से अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए प्लान के हिसाब से नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते थे। दरअसल, TRAI ने सितंबर 2019 में बिल लागू करने की टाइमलाइन को बढ़ा दिया था और IUC(इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज) की व्यवस्था को 1 जनवरी 2020 के आगे बढ़ा दिया था। IUC के चलते Jio अपने यूजर्स से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज वसूल रही थी। 
 

Share

Leave a Reply