BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल के दाम पर फिर मिली राहत, जाने नई कीमत

 पेट्रोल के दाम पर फिर मिली राहत, जाने नई कीमत
Share

नई दिल्ली/रायपुर। कच्चे तेल के दाम में आ रही गिरावट के बीच पेट्रोल और डीजल के भाव कम होने लगे हैं। शनिवार को डीजल और पेट्रोल के भाव में 12 से 13 पैसे तक की कटौती की गई है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.86 रुपये, 83.36 रुपये, 88.51 रुपये और 84.85 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं, डीजल की कीमतें भी 72.93 रुपये, 76.43 रुपये, 79.45 रुपये और 78.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं।

शुक्रवार को नहीं हुआ था बदलाव-
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई थी। वहीं गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में आठ से नौ पैसे जबकि डीजल के दाम में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती थी। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट आ रही है। बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। 

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों की मानें तो तेल की मांग कमजोर रहने की आशंका बनी हुई है जिससे कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। दरअसल, कोरोना का कहर दोबारा गहराने से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले असर से तेल की खपत मांग में नरमी की आशंका के बीच कीमतों में गिरावट आई है। सितंबर में अब तक डब्ल्यूटीआई का भाव करीब सात डॉलर प्रति बैरल यानी 16 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है जबकि ब्रेंट का भाव 15 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है। 
 

Share

Leave a Reply