अमीरों की गिनती में बोतलबंद पानी बेचने वाला चीनी कारोबारी निकला मुकेश अंबानी से आगे
नई दिल्ली। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रह गए हैं। चीन के झोंग शैनशैन अब उनसे आगे निकल गए हैं।
मुताबिक सुर्खियों से दूर रहने वाले झोंग की नेटवर्थ इस साल 70.9 अरब डॉलर बढ़कर 77.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स बन गए। एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब जैसी कंपनियों के मालिक चीन के झोंग शैनशैन 77.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी 76.6 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पुलिस का हाथ छुड़ा घर के दूसरे माले से कूदकर युवती ने दी जान, जाने क्या थी वजह
इस सूची में तीसरे स्थान पर के कोलिन हुआंग हैं। उनकी कुल संपत्ति 63.1 अरब डॉलर है। पोनी मा 56 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। अलीबाबा और ऐंट जैसी कंपनियों के सर्वेसर्वा जैक मा 51.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। बताते चलें कि 66 साल के झोंग को चीन के बाहर शायद ही कोई जानता है। उन्होंने अप्रैल में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और फिर कुछ महीने बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली उनकी कंपनी की हॉन्गकॉन्ग में जोरदार लिस्टिंग की। लिस्ट होने के बाद से कंपनी का शेयर 155 फीसदी चढ़ चुका है।







.jpeg)












