राजधानी में हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो को जोरदार टक्कर
रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक में आज सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक और ऑटो के बिच जोरदार टक्कर हो गई जिससे ऑटो पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो चालक नरेश गुप्ता ने बताया की वह अपने ऑटो CG.04.T.7505 से जा रहा था तभी पीछे से ट्रक MH.42.AQ.5764 ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो सामने जा रही टाटा एस वाहन से जा टकराई। जिससे पूरा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़िलहाल इस घटना में किसी को ज्यादा चोटे नहीं आई है और आपको बता दे की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जिसके बाद आगे की कार्यवाही जारी है।







.jpeg)












