BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस राज्य में लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या पर बवाल, गुस्साए लोगों ने किया सरकारी बसों और पुलिस की गाडिय़ों को आग के हवाले

इस राज्य में लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या पर बवाल, गुस्साए लोगों ने किया सरकारी बसों और पुलिस की गाडिय़ों को आग के हवाले
Share

दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में किशोरी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर बवाल जारी है। इस मामले में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को अवरूद्ध कर दिया तथा सरकारी बसों और पुलिस की गाडिय़ों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तभी सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों सहित करीब 30 लोग जख्मी हो गए। 


वहीं इस बीच बच्ची की पोस्टमार्टम रूप में खुलासा हुआ है कि उसके साथ कोई यौन उत्पीडऩ की घटना नहीं हुई है। आजतक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहीं भी यौन उत्पीडऩ की कोशिश या उसकी इंजरी का जिक्र नहीं है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत अधिक मात्रा में जहर पीने की वजह से हुई है। उसके शरीर पर कोई भी इंजरी नहीं है। लोगों का दावा है कि लड़की को पहले अगवा किया गया, फिर उसके साथ रेप किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर कोई भी खरोच के निशान नहीं है।

बता दें कि उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र के सोनारपुर इलाके में 15 वर्षीय बच्ची की लाश मिली थी। उसकी लाश घर से 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे मिली थी। लाश के पास से जहर की कुछ बोतलें और एक मोबाइल फोन मिला था। यह फोन किसी फिरोज नामक शख्स का बताया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि बच्ची की हत्या की गई है।

परिवार ने आरोप लगाया था कि लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया गया है और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस के पास सबूत है कि लड़की फिरोज नाम के लड़के को पहले से जानती थी और वह उसके साथ पहले भी नजर आ चुकी थी। बीजेपी का दावा है कि लड़की उसके कार्यकर्ता की बहन है और पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस घटना के बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 जाम करके जमकर हंगामा किया और बसों में आग भी लगा दिया। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग की। लोगों का उग्र प्रदर्शन देख पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शन के मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने लड़की की मौत के मामले में फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की। इस मामले में सांप्रदायिकरण और राजनीतिकरण करने की कोशिश की गई, लेकिन बीजेपी का झूठ पकड़ा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई है। 

Share

Leave a Reply