BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक बार फिर परदे पर धमाल मचाने आ रहे है सलमान और कैटरीना, जल्द ही शुरू होगी दोनों की यह फिल्म

 एक बार फिर परदे पर धमाल मचाने आ रहे है सलमान और कैटरीना, जल्द ही शुरू होगी दोनों की यह फिल्म
Share

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ अब तक साथ में कई हिट फिल्म दे चुके हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। अब दोनों एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार सलमान और कैटरीना जल्द ही अपनी हिट फैंचाइजी 'टाइगर' की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं

बताया जा रहा है कि सलमान और कैटरीना मार्च, 2021 से 'टाइगर 3' की शुटिंग शुरू करेंगे। टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म तीन शेड्यूल में शूट होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में ही पूरा किया जाएगा। इस समय सलमान खान बिग बॉस 14 और अंतिम में व्यस्त हैं और कैटरीना कैफ 'फोन भूत' की शूटिंग कर रही हैं।

अपने-अपने ये प्रोजेक्ट्स खत्म करने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हो जाएगी। मुंबई का शेड्यूल मार्च 2021 में पूरा करने के बाद पूरी टीम मिडिल ईस्ट के लिए रवाना होगी, जहां दूसरे शेड्यूल की शूटिंग होगी। तीसरा और अंतिम शेड्यूल के फिर से मुंबई में होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि टाइगर सीरीज का तीसरा पार्ट पहली दो फिल्मों की तुलना में अधिक भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। अभी तक 'टाइगर 3' में विलेन के भूमिका निभाने वाले कलाकार के नाम पर मुहर नहीं लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, यह पक्का नहीं है कि फिल्म का टाइटल 'टाइगर 3' ही होगा, लेकिन संभावना है कि इसे बदला नहीं जाएगा। आज के समय में यह टाइटल चलने वाला है।

बता दें कि 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। 'एक था टाइगर' का पहला पार्ट कबीर खान ने जबकि दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' अली अब्बास जफर डायरेक्ट किया था। अली इन दिनों कैटरीना के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ अब तक आठ फिल्मों में स्क्रीन पर साथ दिख चुके हैं। दोनों ने युवराज, पार्टनर, मैंने प्यार क्यूं किया, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों में लीड जोड़ी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा कैटरीना बॉडीगार्ड फिल्म के टाइटल सॉन्ग में सलमान के साथ नजर आई थीं।

Share

Leave a Reply