BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोनू सूद पर फिल्म बनाने की तैयारी में संजय गुप्ता, अक्षय कुमार बनेंगे पर्दे के हीरो

सोनू सूद पर फिल्म बनाने की तैयारी में संजय गुप्ता, अक्षय कुमार बनेंगे पर्दे के हीरो
Share

सोनू सूद इस वक्त देश के सुपरहीरो बन चुके हैं और क्यों, ये आप सभी जानते ही हैं। प्रवासी मजदूरों से सम्पर्क करने से लेकर उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था के साथ वापस उनके गांव तक छोडऩे की बीड़ा अपने सिर पर उठा ली है सोनू सूद ने। देश भर से उनके लिए दुआएं निकल रही हैं और लोग उनके काम के मुरीद बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि लोगों में सोनू सूद को लेकर जो मजदूरों के मसीहा वाली भावनाएं जगी हैं, अब फिल्ममेकर इसे भुनाने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि संजय गुप्ता सोनू सूद की इसी कहानी पर अपनी अगली फिल्म का ताना-बाना बुन रहे हैं और वह इसके लीड रोल में अक्षय कुमार को लेना चाहते हैं। 
 
दरअसल अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों में वैसी फिल्मों को लेकर सिलेक्टिव रहे हैं, जिसमें उनकी देशभक्ति वाली भूमिका होती है। सोनू सूद इस वक्त देशभक्ति वाले ही काम में जुटे हुए हैं। इसलिए, संजय गुप्ता ने फिल्म को लेकर अपने मन की बात सीधे सोनू सूद के सामने रख दी और उनसे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मांगे हैं।

संजय गुप्ता ने सोनू से हुई इस बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मेसेज में संजय ने लिखा है, भाई, इस अगली फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्या मुझे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मिल सकते हैं? जिसपर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने कुछ लिखने के बजाय आंखें बंद करने वाली और हंसी वाली इमोजी पोस्ट की है।

वैसे, यहां यह भी याद दिला दें कि अक्षय कुमार ने कोरोना को लेकर पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का दान किया था और मुंबई व पुणे पुलिस की मदद के लिए भी उन्होंने दान किया। हालांकि, सड़क पर उतरकर मदद करने की बात करें तो इस मामले में सोनू सूद और सलमान खान ही नजर आए हैं।
 
कोरोना को लेकर अचानक लॉकडाउन की वजह मुंबई में जो प्रवासी मजदूर फंसे रह गए, उनके लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया। जब लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई तो कई ऐसे मजदूर थे, जो अपने-अपने परिवार को लेकर भूखे-प्यासे हजारों किलोमीटर के सफर पर पैदल ही निकल पड़े। ऐसे मुश्किल वक्त में सोनू सूद उन लोगों के लिए मसीहा बनकर उनके सामने आए हैं, जिनके पास न दो वक्त की रोटी है और न रहने को जगह। सोनू पिछले कुछ दिनों से लगातार उन लोगों से सम्पर्क कर उनके वापस भेजने का इंतजाम कर रहे हैं जिनके जीने का मुंबई में अब कोई साधन नहीं और किसी तरह घर तक पहुंचने को बेचैन नजर आ रहे हैं। सोनू ट्विटर पर भेजने वाले हर आवेदकों को जवाब दे रहे हैं और सकुशल उन्हें घर तक पहुंचाने का आश्वासन भी। जो घर पहुंच चुके हैं, वे लगातार उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं। उनके अलावा इस वक्त पूरा देश जो उन्हें इस भले काम में लगा हुआ देख रहा है, सलाम कर रहा है।

Share

Leave a Reply