फ़िल्मी स्टाइल में टीवी टावर पर चढ़ गया सरफिरा आशिक और कहा- मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूदकर जान दे दूंगा..
सारंगढ़| कोसीर मल्दा इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक सरफिरा आशिक खुदकुशी करने के बहाने टीवी टावर पर चढ़ गया| जिसके बाद लोगो की नजर उस युवक पर पड़ी तो वह कहने लगा की मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूद कर जान देदूंगा| वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस भी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने में लगी हुई है।
इसे भी पढ़े : बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के आरक्षक को दी गई जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार मामला सारंगगढ़ के कोसीर मल्दा गांव का है। यहां बुधवार को एक युवक खुदकुशी करने के इरादे से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लेकिन जब तक युवक वहां से कूदता इससे पहले लोगों की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते पूरा गांव वहां जमा हो गया और उससे नीचे उतरने की बात कहने लगे। लेकिन युवक नहीं माना और कहने लगा कि मेरी प्रेमिका को बुला दो नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। घंटों मनाने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है।







.jpeg)












