BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन राज्यों में नए साल से खुलने वाले है स्कूल, जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश

इन राज्यों में नए साल से खुलने वाले है स्कूल, जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश
Share

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण देशभर के स्कूलों को मार्च में बंद कर दिया गया था। सीनियर क्लास के छात्रों को बाद में स्कूल जाने की छूट दे दी गई, लेकिन जूनियर क्लास के लिए स्कूल अभी भी बंद हैं। अब नए से कुछ राज्यों में स्कूल खोले जाने की खबरें आ रही हैं। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो कोरोना वैक्सीन आने के बाद ही स्कूल खोलने के पक्ष में हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से राज्य स्कूल खोलने के पक्ष में हैं। स्कूल खोलने के दौरान किन दिशा निर्देशों का पालन करना है।

उत्तर प्रदेश-
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रदेश ने 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खोल दिए थे। अब कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी में है, लेकिन अभी दिन निर्धारित नहीं की गई है। दूसरी तरफ प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजा है कहा है कि 9 से 12 वीं तक स्कूल खुल रहे हैं जिसमें भी उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है।

दिल्ली-
दिल्ली सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आएगी तब तक दिल्ली में स्कूलों को नहीं खोला जाएगा।

कर्नाटक-
कर्नाटक सरकार ने तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की सिफारिशों की मानते हुए राज्य के स्कूल को 1 जनवरी से फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान 10वीं से 12वीं के छात्रों को अनुमति होगी।

बिहार-
बिहार सरकार ने 4 जनवरी से 9वीं से लेकर 12वीं तक सरकारी एवं निजी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है। छात्रों-शिक्षकों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

राजस्थान-
राजस्थान सरकार ने भी स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो, 4 जनवरी से कक्षा 6से 12वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी है। लेकिन कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

महाराष्ट्र-
वहीं महाराष्ट्र के कई शहरों में स्कूल 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 जनवरी से फिर से खोल दिए जाएंगे। यहां स्कूल में प्रवेश से पहले सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

झारखंड-
झारखंड में बोर्ड की आगामी परीक्षाओं के कारण केवल 10वीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है। राज्य सरकार ने कोरोना के दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। हालांकि छात्रों को ऑड-ईवन फार्मूले के तहत कक्षा आने की अनुमति है।

असम-
असम सरकार ने भी 1 जनवरी से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, जो कोरोना संक्रमण के कारण बंद थे।
 

Share

Leave a Reply