नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: लश्कर आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: लश्कर आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार
Share

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के चार मददगार पकड़े गए हैं। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है जिसमें कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सोपोर पोथका मुकाम और चनपोर अथोरा में कुछ आतंकियों के सहियोगियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सोपोर पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के 4 मददगारों को गिरफ्तार किया। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

बताते चलें कि इस वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 36 ऑपरेशनों में 92 आतंकी मार गिराए हैं। जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गया था। मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल के ही हैं। संगठन के ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू समेत कई कमांडरों को भी मारा जा चुका है।

ईद के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने ऑपरेशंस में तेजी लाई है और आतंकी समूहों के शीर्ष नेतृत्व पर नजर रखी हुई है। कुलगाम में 25 मई को इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर के कमांडर आदिल अहमद वानी और लश्कर-ए-तैयबा के शाहीन अहमद ठोकर को मारा गया। इसके बाद कुलगाम के वानपोरा इलाके में 30 मई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर परवेज अहमद और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर शाकिर अहमद को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Share

Leave a Reply