BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा के वरिष्ठ नेता व गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन

 भाजपा के वरिष्ठ नेता व गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन
Share

नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी। 

कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दुख व्यक्त किया।

केशुभाई पटेल के बेटे के मुताबिक, कोरोना को मात देने के बाद भी उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब इलाज में उन्होंने कोई रिस्पॉन्ड नहीं किया था।

केशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, दोनों ही बार केशुभाई पटेल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता-
केशुभाई पटेल की गिनती गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती रही है, जिन्होंने जनसंघ के वक्त से ही पार्टी के लिए काम किया था।राज्य में भाजपा की ओर से पहले सीएम भी केशुभाई पटेल ही थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केशुभाई पटेल के साथ लंबे वक्त तक काम किया और अक्सर नरेंद्र मोदी, केशुभाई पटेल का आशीर्वाद लेने के लिए जाते थे।

भाजपा में अनबन होने के कारण केशुभाई पटेल ने 2012 में अपनी नई पार्टी बनाई थी, जिसका नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी रखा था। हालांकि, 2014 में केशुभाई पटेल ने अपनी पार्टी का विलय फिर से भाजपा में कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में गुजरात में गांधीनगर जिले के अदालज में एक रैली के दौरान पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात के अडालज में शिक्षण भवन और विद्यार्थी भवन का शिलान्यास करने के लिए मंच पर पहुंचे थे। इस मंच पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply