BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
Share

मुंबई। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 146.67 अंकों के उछाल के साथ 33,450.19 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक चढ़कर 9,880.85 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि एनएसई पर 29 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा 21 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हो रही थी। 

सुबह 10.33 बजे सेंसेक्स 156.02 अंकों (0.47 प्रतिशत) की तेजी के साथ 33,459.54 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 46.05 अंक (0.47 प्रतिशत) उछलकर 9,872.20 पर कारोबार कर रहा था।
 
बीएसई पर कोटक बैंक के शेयर में सर्वाधिक 5.60 फीसदी, सन फार्मा में 2.92 फीसदी, बजाज फाइनैंस में 2 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.35 फीसदी तथा एशियन पेंट के शेयर में 1.22 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। एनएसई पर कोटक बैंक के शेयर में सर्वाधिक 5.36 फीसदी, जी लिमिटेड में 2.82 फीसदी, सन फार्मा में 2.56 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.95 फीसदी तथा सिप्ला के शेयर में 1.60 फीसदी की मजबूती देखी गई। 

बीएसई पर एसबीआई के शेयर में सर्वाधिक 1.09 फीसदी, मारुति में 0.99 फीसदी, ओएनजीसी में 0.95 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.83 फीसदी तथा ओएनजीसी के शेयर में 0.83 फीसदी की कमजोरी देखी गई। वहीं, एनएसई पर कोल इंडिया के शेयर में 3.53 फीसदी, मारुति में 1.95 फीसदी, बीपीसीएल में 1.46 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.06 फीसदी तथा एसबीआई में 1.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Share

Leave a Reply