BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11,150 से नीचे

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11,150 से नीचे
Share

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी 11,150 से नीचे आ गया है। इस दौरान एचयूएल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 108.36 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 37,821.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 29.50 अंक या 0.26 प्रतिशत लुढ़ककर 11,132.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एचयूएल, मारुति, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 511.34 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.33 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 140.05 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 11,162.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने 2,265.88 करोड़ रुपये की इच्टिी खरीद।

Share

Leave a Reply