नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी
Share

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को बढ़त के साथ शुरुआत हुई। इस दौरान वित्तीय और आईटी शेयरों ने तेजी की अगुवाई की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 238.75 अंक या 0.64 प्रतिशत उछलकर 37,258.89 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 79.15 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 10,980.85 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में मुख्य रूप से वित्तीय और आईटी शेयरों ने तेजी की अगुवाई की। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस और एक्सिस बैंक बढऩे वाले शेयरों में शामिल थे। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 548 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 37,020 पर और एनएसई निफ्टी 162 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 10,902 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 697.08 करोड़ रुपये की इच्टिी खरीदी। इस बीच शंघाई को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण वैश्विक बाजार सतर्क रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण बढऩे से ईंधन की मांग में कमी आ सकती है। इस कारण सोमवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 42.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 11 लाख से अधिक हो चुकी है और मौत का आंकड़ा 27,000 से ऊपर है।


Share

Leave a Reply