दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान...
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर रविवार सुबह तकनीकी खामी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन को बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कुछ तकनीकी खामियों की वजह से बदरपुर बॉर्डर और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित हुई हैं. डीएमआरसी ने सेवाओं में विलंब के बारे में ट्वीट भी किया. सेवाओं में विलंब के चलते यात्रियों को भारी परेशानी हुई. कुछ यात्रियों ने कहा कि उनका दफ्तर रविवार को भी खुलता है और वे अब समय पर नहीं पहुंच पाएंगे. अनेक यात्री विलंब बढ़ते देख स्टेशनों पर उतर गए और परिवहन के दूसरे माध्यमों का सहारा लिया यात्रियों ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों में सिर्फ इतनी घोषणा हो रही थी कि 'इस यात्रा सेवा में विलंब होगा, विलंब के लिए खेद है.Ó विलंब के कारणों के बारे में अनाउंसमेंट में कुछ नहीं कहा जा रहा था.







.jpeg)












