BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल से पटरी पर दौडेंगीं शताब्दी, हमसफर और एसी सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें: शुरू हुई तत्काल टिकट बुकिंग

 कल से पटरी पर दौडेंगीं शताब्दी, हमसफर और एसी सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें: शुरू हुई तत्काल टिकट बुकिंग
Share

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने 80 नई ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इन नई ट्रेनों में शताब्दी, हमसफर और एसी सुपरफास्ट समेत कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं और अभी तक टिकट नहीं ले पाए हैं तो इन नई 80 पैसेंजर ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। 

आप रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ही बुक किया जा सकता है। यानी अगर आप कल ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप आज टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, कुछ चुनिंदा गाड़ियों में तत्काल ई-टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ट्रेन चार्ट के तैयार होने तक बुक किया जा सकता है। 

तत्काल टिकट बुक करने का समय- तत्काल बुकिंग ट्रेन के प्रस्थान करने से एक दिन पहले, सुबह 10 बजे से बुक कर सकते हैं। इसमें एसी क्लास के लिए 10 बजे बुकिंग शुरू होती है और नॉन एसी क्लास के लिए 11:00 बजे शुरू होती है।
 
यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे - एसी क्लास की बुकिंग (एग्जीक्यूटिव क्लास, एसी-2, एसी-3, एसी चेयर कार)
 
यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे- नॉन-एसी क्लास की बुकिंग (स्लीपर क्लास, सेकंड सीटिंग )

तत्काल टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
-IRCTC वेबसाइट पर 5 से 10 मिनट पहले login करें
-कहाँ से कहाँ तक जाना हैं उसको भरें
-बुकिंग करने की तारीख चुने
-सबमिट पर ट्रेनों की लिस्ट आपके सामने होगी
-तत्काल कोटा पर टिक करें
-ट्रेन चुने.
-क्लास चुने जैसे कि - EC/ 2AC/ 3AC/ CC/ SL/ 2S
Book now पर यात्रियों के नाम और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक भरें
कैप्चा भरें
उसके बाद बैंक चुन कर पेमेंट कर दें
आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, और वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1AC) को छोड़कर सभी वर्गों में तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है। कन्फर्म तत्काल टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है। एक तत्काल टिकट या PNR पर अधिकतम 4 यात्रियों के लिए सीट बुक कर सकते हैं। साथ ही तत्काल बुकिंग में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है, यानी आपको किराये के पूरे पैसे चुकाने पड़ते हैं। 
 

Share

Leave a Reply